नई दिल्ली, मई 30 -- वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 ट्रॉफी जीतने का सपना उस समय टूटा जब क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्हें 7 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। वैभव सूर्यवंशी ने अकेले दम पर आरआर को फाइनल तक पहुंचाने की बेहद कोशिश की। जीटी के खिलाफ उन्होंने 96 रनों की शानदार पारी खेली, इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह ताबड़तोड़ अंदाज में 97 रन बनाकर आए थे। वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में अभी तक सबसे ज्यादा 776 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, मगर उनकी सारी मेहनत पर पानी शुक्रवार की रात फिर गया। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ 'जानलेवा बाउंसर' की रणनीति से घबराए इरफान पठान आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना टूटने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल स्टोरी पोस्ट की, जो अब वायरल हो रही है। वैभव सूर्यवंशी ने लिखा, "...