नई दिल्ली, मई 4 -- इंग्लैंड की टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मार्क वुड ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल को लेकर एक बड़ा दावा किया है। आईपीएल की एक ऐसी इनसाइड स्टोरी मार्क वुड ने बताई है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। मार्क वुड ने बताया है कि एक बार वह आईपीएल में बहुत तेज बुखार से पीड़ित थे। ऐसे में टीम के मालिक ने उनको ऑफर दिया है कि वे प्राइवेट जेट से ट्रेवल कर सकते हैं। इसका खर्चा टीम के मालिक उठाएंगे। शर्त यह होगी कि उन्हें आईपीएल का मैच खेलना होगा। बीबीसी के पॉडकास्ट स्ट्रेटेजिक टाइमआउट के में मार्क वुड ने बताया कि एक बार IPL गेम से पहले उन्हें तेज बुखार हो गया था, लेकिन उनकी फ्रेंचाइजी के मालिक ने उन्हें खेलने के लिए एक शानदार ऑफर दिया था। वुड ने बिना कोई नाम बताए कहा मैच तक पहुंचने में मदद करने के लिए एक प्राइवेट प्लेन वह भेज सकते हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.