नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस अपनी पीठ की चोट के अंतिम स्कैन के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं। पिछले साल जुलाई से ही मैदान से दूर चल रहे कमिंस इस बीच केवल एक एशेज टेस्ट खेल पाए थे। अब आईपीएल 2026 के बीच में ही वह अपनी इंजरी का अपडेट लेने के लिए टीम कैंप छोड़कर ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए हैं। ईएसपीएन क्रिकइंफो की जानकारी के अनुसार यह स्कैन पहले से ही तय था और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की देखरेख में किया जाएगा। गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद कमिंस भारत से रवाना हुए। अगर रिपोर्ट सही आती है और बोर्ड से मंजूरी मिलती है, तो उनके 17 अप्रैल तक वापस टीम से जुड़ने की संभावना है।हैदराबाद के लिए खेल सकते हैं मैच यह पूरी कवायद टीम की पुरानी योजना का हिस्सा है। कमिंस ने आईपीएल शुरू होने से पहले ...