भोपाल, जून 30 -- भोपाल पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के ऑलराउंडर क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके रिटायर्ड आईपीएस ऑफिसर पिता शैलेश सिंह पर अपने घर के कुक से मारपीट के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज किया है। कुक ने शशांक और शैलेश सिंह के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने की शिकायत दर्ज कराई थी। एफआईआर में परिवार के ड्राइवर को नामजद आरोपी के तौर पर शामिल किया गया है। रतिबाद पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पीड़ित कुक विपेंद्र सिंह तोमर (31) की शिकायत पर रतिबाद थाने में सोमवार को मामला दर्ज किया गया। रीवा जिले का रहने वाला विपेंद्र भोपाल के मेंडोरी गांव में क्रिकेटर शशांक सिंह के घर पर कुक के तौर पर काम करता है। यह भी पढ़ें- श्रेयस को मुझे थप्पड़ मारना चाहिए था, क्योंकि मैं.रन आउट वाले कांड पर बोले शशां...