नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल को ठेंगा दिखाकर आईपीएल को चुनने वाले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर बैन लगा दिया है। मुजरबानी को इस्लामाबाद यूनाइटेड ने साइन किया था। इसके बाद भी उन्होंने आईपीएल के लिए केकेआर की पेशकश को स्वीकार किया। अब पीसीबी ने मुजरबानी पर अगले दो साल तक पीएसएल में खेलने पर बैन लगा दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को बताया कि मुजरबानी पीएसएल में 'अगले दो सीजन तक नहीं खेल पाएंगे' और ये फैसला 'तत्काल प्रभाव से लागू' है। बोर्ड ने कहा कि ये फैसला पीएसएल के पेशवर माहौल की रक्षा के लिए लिया गया है। यह भी पढ़ें- तो वैभव सूर्यवंशी को लेकर मेरी थिअरी गलत नहीं थी; इरफान पठान ने क्यों कहा? बयान में कहा गया है कि फ्रेंचाइजी आधारित लीग में हिस्सा लेने के लिए प्रोफेशनलिज्म जरूरी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.