समस्तीपुर, जून 4 -- IPL 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से देशभर में पहचान बनाने वाले युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी मंगलवार देर रात अपने पैतृक गांव ताजपुर पहुंचे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, युवा और स्थानीय लोग उनके आवास के बाहर जुट गए। हर कोई क्रिकेट के इस उभरते सितारे की एक झलक पाने और उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए उत्साहित नजर आया। वैभव के घर पहुंचते ही प्रशंसकों की भीड़ इतनी बढ़ गई कि स्थिति को देखते हुए परिजनों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ी। भीड़ कम होने तक वैभव को रात में ही घर से बाहर ले जाया गया। वे करीब दो से तीन घंटे तक समस्तीपुर शहर में कार से घूमते रहे। इस दौरान उन्होंने पटेल मैदान का भी दीदार किया।राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर भी रहे साथ देर रात भीड़ कम होने के बाद तड़के लगभग तीन बजे वैभव वापस अपने आवास प...