नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने के मामले में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। शुक्रवार, 24 अप्रैल को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम को मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 12.4 ओवर में 128 रन जोड़े। इस शतकीय साझेदारी के साथ आईपीएल में सबसे ज्यादा बार किसी भी विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करने वाले बल्लेबाजों की सूची में साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी तीसरे नंबर पर आ गई है। इन दोनों बल्लेबाजों ने अब तक आईपीएल में 8 बार शतकीय साझेदारी कर दी है। यह भी पढ़ें- LIVE: RCB की खराब शुरुआत, सस्ते में खो...