नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को आईपीएल मैच होना है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने भी इसका रोमांच बढ़ाने का फैसला किया है। दिल्ली मेट्रो ने बुधवार, 8 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मैच के कारण ने अपनी सेवाओं का समय बढ़ाने का फैसला किया है। डीएमआरसी की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, आखिरी मेट्रो करीब डेढ़ से ढाई घंटे देरी तक चलेगी ताकि मैच के रोमांच में इजाफा हो क्रिकेट प्रेमी दर्शक मैच खत्म होने के बाद आसानी से अपने घर लौट सकें।सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन की टाइमिंग बढ़ी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी डीएमआरसी की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो ने 8 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले IPL मैच के लिए सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन के समय को बढ़ा दिया ...