IPL का काला सच: ऋषभ पंत के इस्तीफे की कहानी निकली फर्जी, LSG ने छीन ली थी उनसे कप्तानी!
नई दिल्ली, जून 22 -- लखनऊ सुपर जायंट्स यानी एलएसजी ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। वे आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। एलएसजी ने इस खिलाड़ी को टीम की कप्तानी भी उसी सीजन सौंप दी थी। हालांकि, टीम का प्रदर्शन उस सीजन अच्छा नहीं रहा था। इसके बावजूद पंत को 2026 के लिए रिटेन किया गया और इस बार भी न तो उनका बल्ला चला और न ही टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट खत्म हो गया तो लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से एक आधिकारिक बयान आया कि पंत ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, ये सच नहीं है। ऐसा रिपोर्ट्स कहती हैं। दरअसल, जब ऋषभ पंत की खुद की फॉर्म और टीम की फॉर्म अच्छी नहीं थी तो उनसे कप्तानी जाने की बात सामने आ रही थी। 27 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद एलएसजी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.