IPL इतिहास में कोई नहीं कर पाया ऐसा कारनामा, केएल राहुल ने तीसरी टीम के लिए ठोके 1000 रन
नई दिल्ली, मई 8 -- दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह आईपीएल के इतिहास में तीन टीमों के लिए एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ऋषभ पंत और जेपी डुमिनी को पीछे छोड़ा।तीसरी टीम के लिए एक हजार रन केएल राहुल आईपीएल में अब तक तीन फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। केएल राहुल ने पंजाब की ओर से खेलते हुए आईपीएल में 2548 रन बनाए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए राहुल के बल्ले से 1410 रन निकले। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए वह एक हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। यह भी पढ़ें- निकोलस पूरन ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.