नई दिल्ली, मार्च 29 -- दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और रायल रिकल्टन ने मुंबई इंडियंस को धमाकेदार शुरुआत दी, जिसकी मदद से मुंबई की टीम ने 221 रनों के विशाल लक्ष्य को आसानी से हासिल करके इतिहास रच दिया। मुंबई इंडियंस ने केकेआर के इस टारगेट को 19.1 ओवर में पूरा कर लिया और सिर्फ 4 विकेट खोए। इस तरह मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर एक अहम जीत दर्ज की है। इस जीत के नायक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और रायल रिकल्टन रहे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 148 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। यह आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। इससे पहले साल 2012 में ड्वेन स्मिथ और सचिन तेंदुलकर के बीच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 163 रनों की साझेदारी हुई थी, जो आज तक मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। यह भी ...