नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- Apple ने आखिरकार अपने मोस्ट अवेटेड मुड़ने वाले आईफोन iPhone Duo के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में एंट्री की है। ऐप्पल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन A20 Pro चिपसेट पर चलता है। iPhone Duo में 7.6-इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले और 6.3-इंच की कवर स्क्रीन है। यह नया मॉडल प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में Samsung के लेटेस्ट Galaxy Z Fold 8 Ultra को टक्कर देगा। Apple के फोल्डेबल का डिजाइन Galaxy Z Fold 8 Ultra जैसा ही किताब जैसा खुलने वाला है, लेकिन यह Galaxy फोन के मुकाबले ज्यादा मोटा और भारी है। आईफोन डुओ अपनी कीमत की वजह से भी चर्चा में है और लोग तरह-तरह की मीम बनाकर कंपनी का मजाक भी उड़ा रहा है। तो चलिए जानते हैं कि 3 लाख रुपये में ऐप्पल ऐसा क्या दे रहा है, जिससे लोग सैमसंग के बजाए ऐप्पल पर दांव लगाएंगे...चलिए एक...