iPhone Duo की स्क्रीन टूट गई तो नहीं पड़ेगा लाखों का खर्च! Apple ने किया बड़ा खुलासा
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- टेक कंपनी Apple के पहले फोल्डेबल iPhone Duo को लेकर एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जो महंगे फोल्डेबल फोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए काफी अहम हो सकती है। Apple ने कन्फर्म किया है कि iPhone Duo की अंदर वाली फोल्डिंग स्क्रीन के ऊपर मौजूद कवर लेयर को जरूरत पड़ने पर हटाकर नई लेयर से बदला जा सकता है। इसका मतलब है कि इस कवर लेयर के खराब होने पर हर बार पूरी इनर डिस्प्ले असेंबली बदलने की जरूरत नहीं होगी। दरअसल, iPhone Duo की 7.6 इंच की इनर डिस्प्ले के ऊपर एक खास कवर लेयर दी गई है। इसमें नैनो-टेक्सचर फिनिश का इस्तेमाल किया गया है, जिसका एक प्रमुख काम स्क्रीन के बीच दिखाई देने वाली क्रीज को कम नजर आने देना है। Apple का कहना है कि इस लेयर को लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए इंजीनियर किया गया है, लेकिन समय के साथ अगर इसकी स्थिति खराब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.