नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- लग्जरी डिवाइस बनाने वाली कंपनी Caviar ने अपना नया World Treasures iPhone Duo कलेक्शन पेश किया है। इस कलेक्शन में ऐसे कस्टमाइज्ड फोन शामिल हैं, जिनकी कीमत एक महंगे फ्लैट के बराबर हो सकती है। इन फोन की बॉडी पर सोने, प्लेटिनम, हीरों का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि Caviar प्रीमियम स्मार्टफोन को महंगे मटेरियल और खास डिजाइन के साथ कस्टमाइज करने के लिए जानी जाती है। इसके World Treasures कलेक्शन के हर फोन का डिजाइन खास संस्कृति, कला या ऐतिहासिक परंपरा से जुड़ा हुआ है। इस कलेक्शन का सबसे दिलचस्प मॉडल Omkara Edition है, जिसका डिजाइन भारतीय मंदिरों की कला, कमल के फूल और ॐ के साथ आता है। Caviar के इस स्पेशल कलेक्शन में Dali, Jingtai Blue और Qasr Al Noor जैसे मॉडल भी शामिल हैं। इन महंगे फोन की कीमत लगभग 68.9 लाख रुपये से ले...