नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- ऐपल के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद लग्जरी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Caviar ने इनका एक बेहद खास और महंगा लग्जरी एडिशन पेश किया है। Caviar ने iPhone 18 Pro और Pro Max के लिए Contrast Edition कलेक्शन लॉन्च किया है। इस सीरीज में फोन के डिजाइन को 24 कैरेट गोल्ड, टाइटेनियम और फोर्ज्ड कार्बन फाइबर जैसे प्रीमियम मटीरियल से कस्टमाइज किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 6 लाख रुपये से ज्यादा है। Caviar Contrast Edition को कुल पांच अलग-अलग डिजाइन में पेश किया गया है। खास बात यह है कि हर डिजाइन की सिर्फ 50 यूनिट तैयार की जाएंगी। कंपनी के मुताबिक यह कलेक्शन Apple की 50वीं और Caviar की 15वीं एनिवर्सरी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यानी यहां फोन के फीचर्स से ज्यादा इसकी एक्सक्लूसिवन...