नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को खरीदने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कंपनी ने दोनों Pro मॉडल की भारत में सेल की तारीख 18 सितंबर रखी है। बताते चलें कि भारत में iPhone 18 Pro के 256GB मॉडल की कीमत 1,64,900 रुपए रखी गई है, जबकि iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,79,900 रुपए से शुरू होती है। फर्स्ट सेल में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को 7,000 रुपए तक के इंस्टेंट कैशबैक के साथ बेचा जाएगा। नए iPhone में Apple ने कैमरा, बैटरी, परफॉर्मेंस और AI से जुड़े फीचर्स में बदलाव किए हैं। iPhone 18 Pro में नया A20 Pro चिपसेट, 48MP Fusion मैंन कैमरा और 18MP Center Stage फ्रंट कैमरा दिया गया है। Apple के मुताबिक Pro Max मॉडल में वीडियो प्लेबैक टाइम 43 घंटे तक है। 18 सितंबर से शुरू होगी iPhone 18 Pro की Sale Apple ...