iPhone 18 का डिजाइन बदल सकता है Apple, लीक तस्वीरों में दिखा पहले से अलग कैमरा मॉड्यूल
नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- Apple के अगले स्टैंडर्ड iPhone को लेकर अभी से चर्चा शुरू हो गई है। iPhone 18 की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें फोन का पिछला डिजाइन मौजूदा मॉडल से अलग नजर आता है। सबसे बड़ा बदलाव इसके कैमरा मॉड्यूल में दिखाई दे रहा है। iPhone 17 में दो रियर कैमरे पीछे की तरफ वर्टिकल में एक छोटे मॉड्यूल के अंदर दिखाई देते हैं, जबकि लीक तस्वीरों में iPhone 18 के कैमरा मॉड्यूल को फोन के ऊपरी हिस्से में ज्यादा चौड़ा दिखाया गया है। इसमें दोनों कैमरे वर्टिकल तरीके से ही रखे गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, नए डिजाइन में कैमरों के साथ फ्लैश और अन्य सेंसर के लिए भी जगह दिखाई देती है। लीक तस्वीरों में सिल्वर, पिंक और डार्क ब्लू जैसे कलर भी नजर आए हैं, लेकिन इन रंगों की ऑफिशियली पुष्टि नहीं हुई है। iPhone 18 में ऐसा दिख सकता है नया कैमरा मॉड्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.