नई दिल्ली, मार्च 2 -- कैलिफोर्निया की टेक कंपनी Apple ने 2026 में अपने iPhone लाइनअप को अपडेट करते हुए iPhone 17e लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी ने खास तौर से उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया है जो iPhone का एक्सपीरियंस तो चाहते हैं, लेकिन Pro मॉडल जितना खर्च नहीं करना चाहते। यह नया मॉडल Apple की अफॉर्डेबल प्रीमियम स्ट्रेटजी को मजबूत करता है और पिछले e-सीरीज मॉडल के मुकाबले कई अपग्रेड लेकर आया है। iPhone 17e को iPhone 17 सीरीज का सबसे अफॉर्डेबल मॉडल माना जा रहा है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 64,900 रुपये रखी गई है, जिसमें अब 256GB बेस स्टोरेज मिलता है। यानी पिछले मॉडल की तुलना में स्टोरेज क्षमता सीधे दोगुनी कर दी गई है। कंपनी ने यह कदम बढ़ते ऐप साइज, AI फीचर्स और हाई-रेजॉल्यूशन कंटेंट को ध्यान में रखते हुए उठाया है। यह भी पढ़ें- मार्च में लॉन्च ...