नई दिल्ली, मई 9 -- इंटरनेट पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने Apple पर गंभीर आरोप लगाएं है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके मन में भी यह सवाल आ सकता है कि क्या ऐप्पल अपने ग्राहकों को धोखा दे रहा है। अगर आप भी ऐप्पल आईफोन यूज कर रहे हैं या फिर नया आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। वीडियो में दिखाई दे रही है महिला, जो खुद को ऐप्पल का पूर्व सॉफ्टवेयर इंजीनियर बता रही है, ने ऑनलाइन एक बड़ी बहस छेड़ दी है। दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में, महिला आरोप लगाती है कि ऐप्पल जानबूझकर पुराने फोन की स्पीड धीमी कर देती है, ताकि यूजर्स नए मॉडल खरीदने पर मजबूर हो जाएं। उसका दावा है कि जब भी कोई नया डिवाइस बाजार में आता है, तो कंपनी ऐसे सॉफ्टवेयर अपडेट भेजती है जिनमें एक छिपा हुआ कोड होता है, यह कोड पुराने डिवाइ...