नई दिल्ली, अगस्त 28 -- भारत में iPhone और अन्य Apple डिवाइस इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। Apple Maps में अब Transit ऑप्शन का सपोर्ट मिलना शुरू हो गया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा की बेहतर प्लानिंग कर सकेंगे। Gadgets 360 ने अपनी रिपोर्ट में इस इस फीचर के अवेलेबल होने की जानकारी दी है, हालांकि Apple ने अभी तक भारत में इसके ऑफीशियल रोलआउट की घोषणा नहीं की है। Apple Maps का Transit फीचर यात्रियों को बस और ट्रेन जैसे सपोर्टेड पब्लिक ट्रांसपोर्ट ऑप्शंस के डायरेक्शंस और कनेक्शन की जानकारी देगा। यूजर्स किसी जगह तक पहुंचने के लिए अलग-अलग रूट देख सकेंगे और उपलब्ध सेवाओं के अराइवल और डिपार्चर टाइम की जानकारी भी यहीं चेक कर सकेंगे। कुछ क्षेत्रों और ट्रांसपोर्ट सिस्टम में किराये की जानकार...