नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- अमित सैनी, रुड़की हरिद्वार के रुड़की में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। एक बच्चे ने अपने ही घर से लाखों रुपए उड़ा लिए। इसके बाद स्कूल गया और दोस्तों को सारी रकम बांट दी। एक दोस्त ने पैसे मिलते ही आईफोन खरीद लिया। मामला इलाके में काफी चर्चा बटोर रहा है। बच्चे ने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं लग पाया है। खंजरपुर क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा आठ के छात्र ने घर की अलमारी से साढ़े चार लाख रुपये निकालकर स्कूल ले जाने और उन्हें अपने साथियों में बांटने का मामला सामने आया है। छात्र के इस हरकत की जानकारी उस समय हुई, जब उसके माता-पिता को अलमारी में रखे रुपये नहीं मिले। घर में काफी तलाश के बाद भी रकम का पता नहीं चला तो परिजनों ने बेटे से पूछताछ की। शुरुआत में छात्र ने रुपये के बारे में कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में उसने ...