नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- Apple और Samsung स्मार्टफोन मार्केट की दो सबसे बड़ी कॉम्पिटीटिव कंपनियों में शामिल हैं। दोनों कंपनियां प्रीमियम फोन सेगमेंट में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं। iPhone के सामने Samsung के Galaxy स्मार्टफोन खड़े होते हैं और दोनों कंपनियां अपने फोन की खासियतों को लेकर यूजर्स को अट्रैक्ट करती हैं। हालांकि इस मुकाबले की एक खास बात यह है कि अगर कोई यूजर iPhone खरीदता है, तो इससे सिर्फ Apple को ही फायदा नहीं होता। कुछ मामलों में उसी iPhone की सेल से Samsung भी कमाई करता है। खास बात यह है कि Samsung सिर्फ Galaxy स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी नहीं है। Samsung का काम इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स तक भी फैला हुआ है। कंपनी की अलग-अलग यूनिट्स डिस्प्ले और मेमोरी चिप जैसे काम के कंपोनेंट बनाती हैं। Apple अपने iPhone के लिए दुनिया की अल...