नई दिल्ली, मई 27 -- फोन झपटने (Phone Snatching) की घटनाएं दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। आए दिन अखबार में इसके दो-तीन मामले पढ़ने को मिल जाते हैं। महंगा आईफोन अगर कोई छीन ले और उस समय उसका लॉक खुला हो, तो चोर फोन में सेव डेटा, पर्सनल फोटो-वीडियो का क्या-क्या कर सकता है, यह किसी डरावने सपने से कम नहीं है। अगर आपका iPhone अनलॉक होने की हालत में चोरी हो जाता है, तो शुरुआती कुछ सेकंड में ही आपका संवेदनशील डेटा खतरे में पड़ सकता है। चोर, मालिक के कुछ कर पाने से पहले ही तेजी से पासवर्ड, बैंकिंग ऐप्स, मैसेज तक पहुंचने की कोशिश कर सकता है, या यहां तक कि ट्रैकिंग फीचर्स को भी बंद कर सकता है। लगता है कि ऐप्पल ने इस समस्या का समाधान ढूंढ निकाला है। खबरों के मुताबिक, ऐप्पल एक नए सिक्योरिटी फीचर पर काम कर रहा है, जो जैसे ही यह पता लगाएगा कि फोन किसी के हा...