नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- How to Check iPhone is Fake or Real: Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में पहली सेल आज से शुरू हो रही है। अगर आप भी नया iPhone खरीदने जा रहे हैं या किसी ऑफर में फोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो एक जरूरी काम जरूर कर लें। फोन खरीदने के बाद यह चेक कर लें कि आपके हाथ में आया iPhone वास्तव में Original है या नहीं। दरअसल, iPhone की कीमत काफी ज्यादा होती है और ऐसे में नकली फोन या गलत मॉडल खरीदना जेब पर भारी पड़ सकता है। कई बार नकली iPhone बाहर से बिल्कुल असली जैसा दिखाई देता है, जिससे पहली नजर में पहचान करना आसान नहीं होता। ऐसे में सिर्फ Apple का लोगो, बॉक्स या फोन का डिजाइन देखकर भरोसा करना सही नहीं है। अच्छी बात यह है कि iPhone को चेक करने के कई आसान तरीके हैं। फोन की Settings में मौजूद जानकारी से...