नई दिल्ली, जुलाई 22 -- Instagram यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर आई है। अब अगर आपने किसी फोटो या कराउजल पोस्ट को पब्लिश करते समय गलत म्यूजिक चुन लिया है, तो इसके लिए आपको पूरी पोस्ट डिलीट करके दोबारा अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Instagram एक नए फीचर की मदद से यूजर्स को पहले से पब्लिश की गई पोस्ट में भी म्यूजिक बदलने का विकल्प दे रहा है। प्लेटफॉर्म पर अब तक किसी पोस्ट को पब्लिश करने के बाद कैप्शन, लोकेशन और टैग जैसी कई चीजों को एडिट किया जा सकता था, लेकिन पोस्ट के साथ जोड़ा गया म्यूजिक बदलने का विकल्प नहीं मिलता था। ऐसे में अगर किसी यूजर ने गलती से गलत गाना चुन लिया या बाद में किसी दूसरे ट्रेंडिंग सॉन्ग का इस्तेमाल करना चाहा, तो उसके पास पोस्ट को डिलीट करके दोबारा शेयर करने का ही विकल्प बचता था। यह भी पढ़ें- iPhone खरीदना हो सकता है और सस्त...