नई दिल्ली, मई 22 -- Chief Justice of India की बेरोजगारी को लेकर की गई टिप्पणी के बाद शुर हुआ Cockroach Janta Party नाम का एक Instagram पेज Followers के मामले में कई बड़ी राजनीतिक पार्टियों को पीछे छोड़ चुका है। इस पेज के 14 मिलियन यानी 1.4 करोड़ से ज्यादा Followers हो चुके हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर जमकर चर्चा कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह कोई असली राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि मजेदार वीडियो और मीम्स शेयर करने वाला एक सोशल मीडिया पेज है। इसके कंटेंट का अंदाज इतना अलग और मजेदार है कि लोग तेजी से इससे जुड़ते जा रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स इस पेज के वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और कई लोग इसे "सबसे एंटरटेनिंग पार्टी" भी कह रहे हैं। सोशल मीडिया के दौर में जहां बड़े नेता और राजनीतिक दल लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश कर र...