Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो होंगे अपलोड, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- इंस्टाग्राम अपने प्लेटफॉर्म पर लंबे वीडियो देखने और अपलोड करने का एक्सपीरियंस बदलने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने Features नाम का नया वीडियो फॉर्मेट टेस्ट करना शुरू किया है, जिसमें क्रिएटर्स 90 मिनट तक के वीडियो अपलोड कर सकेंगे। इसका मकसद पॉडकास्ट, कॉमेडी शो और दूसरे लंबे वीडियो को इंस्टाग्राम पर ही देखने की सुविधा देना है। इससे यूजर्स को छोटी Reels से सीधे पूरे वीडियो तक पहुंचने का विकल्प भी मिलेगा। Features इंस्टाग्राम का नया लॉन्ग-फॉर्म वीडियो फॉर्मेट है। इसमें क्रिएटर्स 90 मिनट तक के हॉरिजॉन्टल यानी चौड़े वीडियो अपलोड कर सकेंगे। अभी इंस्टाग्राम की पहचान मुख्य रूप से छोटी Reels, फोटो और Stories के लिए है। नए फॉर्मेट के जरिए कंपनी लंबे वीडियो देखने वाले यूजर्स को भी अपने प्लेटफॉर्म पर बनाए रखना चाहती है। उदाहरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.