नई दिल्ली, जुलाई 24 -- इंडियन नेवी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन यानी एसएससी जून 2027 (AT 27) कोर्स के लिए 'एसएससी ऑफिसर भर्ती 2026' का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह भर्ती उन तमाम अनमैरिड यानी कुंवारे पुरुष और महिला ग्रेजुएट्स के लिए एक बेहतरीन मौका है, जो अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा और बिल्कुल अलग मुकाम हासिल करना चाहते हैं। इस बड़ी भर्ती के तहत इंडियन नेवी ने कुल 275 टेंटेटिव पदों पर आवेदन मांगे हैं। यह एक ऑनलाइन प्रक्रिया है, जिसकी शुरुआत 25 जून 2026 से हो चुकी है। अगर आप इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपको बिना किसी देरी के नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। शुरुआत में आवेदन की आखिरी तारीख 27 जुलाई रखी गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 3 अगस्त 2026 कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों के पास फॉर्म भरने का यह आखिरी और बेहद अहम मौका है। चुने गए सभ...