नई दिल्ली, जनवरी 7 -- Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: देश सेवा का जज्बा रखने वाले पुरुष और महिला इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए भारतीय सेना ने खुशखबरी दी है। भारतीय सेना ने 67वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC-Tech) पुरुष कोर्स के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के जरिए कुल 350 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।पात्रता शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में डिग्री होनी चाहिए। इंजीनियरिंग कोर्स के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे अक्टूबर 2026 तक अपनी डिग्री पूरी करने का प्रमाण प्रस्तुत कर सकें। आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां ऑनल...