नई दिल्ली, अगस्त 7 -- India vs Sri Lanka XI Warm Up Match Live score: टीम इंडिया आज से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच में खेल उतरी है। इस मैच में श्रीलंका इलेवन के कप्तान सोनल दिनुशा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुरुआत भी टीम की दमदार रही। भारत को पहले विकेट के लिए 110 रनों का इंतजार करना पड़ा। वह विकेट भी रन आउट के रूप में गिरा। प्रैक्टिस मैच के लिए कोई प्लेइंग इलेवन अनाउंस नहीं होती है, क्योंकि 11 बल्लेबाज बल्लेबाजी कर सकते हैं और 11 गेंदबाज गेंदबाजी कर सकते हैं। इस मैच के पहले दिन शुभमन गिल उपलब्ध नहीं हैं। टॉस के लिए कप्तान के तौर पर केएल राहुल आए थे। गिल को गुरुवार को प्रैक्टिस के दौरान हाथ में चोट लगी थी। BCCI ने शुभमन गिल को लेकर अपडेट जारी किया है और कहा है, "गुरुवार को भारत की प्रैक्टिस के दौरान...