India vs Sri Lanka Test: बीच मैच में हुआ इस प्लेयर का डेब्यू, मगर पहली गेंद पर खत्म हो गई पारी
नई दिल्ली, अगस्त 19 -- हर किसी खिलाड़ी का सपना होता है कि अगर वह इंटरनेशनल क्रिकेट या फिर किसी फॉर्मेट में डेब्यू करे तो वह मैच उसके लिए यादगार बन जाए, लेकिन श्रीलंका के एक बल्लेबाज के साथ ऐसा नहीं हुआ। एक तो बीच मैच में उसे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला और हैरानी की बात यह रही कि पहली गेंद पर ही उसकी पारी समाप्त हो गई। ऐसा हुआ है इंडिया वर्सेस श्रीलंका पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन के खेल के दौरान, जब श्रीलंका के लिए पासिंदु सूरियबन्दर बीच मैच में डेब्यू किए और पहली गेंद पर आउट हो गए। दरअसल, पासिंदु सूरियबन्दर को बीच टेस्ट मैच में इस वजह से डेब्यू करने का मौका मिला, क्योंकि उन्हें कनकशन सब्सटीट्यूट के रूप में चुना गया था। श्रीलंका के बल्लेबाज दिनेश चांदीमल के सिर पर चोट लगने की वजह से उन्हें मैच से बाहर होना पड़ा और सिर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.