नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- IPL 2027 Auction को लेकर कन्फर्म हो गया है कि यह गोवा में 16 दिसंबर को आयोजित होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इस बात की पुष्टि की है कि आईपीएल के अगले सीजन के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को होगा। उसी दिन इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाना है। ऐसे में एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या बीसीसीआई ने कोई चूक कर दी है या फिर वनडे क्रिकेट को कोई अहमियत बीसीसीआई की नजरों में भी नहीं है। आपको बता दें, आईपीएल का ऑक्शन दोपहर से रात तक चलता है। वहीं, वनडे मैच भी दोपहर से रात तक चलता है। दोनों के ब्रॉडकास्टर भी एक ही हैं। ऐसे में जिस समय ऑक्शन हो रहा होगा, उसी समय वनडे मैच भी खेला जा रहा होगा। अब सवाल ये है कि आखिर बीसीसीआई ऐसा क्यों कर ...