नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- India vs Japan T20 मैच के दौरान एक वाइड बॉल को लेकर खूब विवाद हुआ है। असल में वह विवाद था ही नहीं। अंपायर ने भले ही अपना फैसला बदल लिया हो और वाइड बॉल को लीगल बॉल बता दिया हो, लेकिन फिर भी कुछ लोगों को लगता है कि भारत ने अंपायर पर दबाव बनाकर ऐसा कराया। असल में मामला यह है कि अंपायर ने पहले गलत फैसला दिया था, जिसे आईसीसी के एलीट पैनल के अंपायर के कहने पर उन्होंने बदल दिया था। इसी के बारे में पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बता की है, जो खुद मानते हैं कि उनको भी लगा था कि गेंद वाइड है, लेकिन बाद में जो फैसला हुआ, वही सही फैसला था। आकाश चोपड़ा ने इंडिया वर्सेस जापान वाले मैच में हुए वाइड बॉल विवाद को लेकर समझाया, "पहले वाइड दी गई और फिर उसे बदला गया। इस पर नियम क्या हैं? यहां तक कि मैं खुद उस समय कमेंट्री कर रहा था और ...