नई दिल्ली, मई 3 -- India Post GDS 3rd Merit List 2026 : अगर आपने भी इंडिया पोस्ट में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों के लिए आवेदन किया था और पहली दो मेरिट लिस्ट में आपका नाम नहीं आ पाया है, तो अब मायूस होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आपके लिए एक बहुत बड़ी और शानदार खबर है। इंडिया पोस्ट डिपार्टमेंट जल्द ही 28,000 से ज्यादा खाली पदों के लिए अपनी तीसरी मेरिट लिस्ट जारी करने की पूरी तैयारी में है। देश भर के लाखों नौजवान इस लिस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उनका यह इंतजार अब बस खत्म ही होने वाला है।अब तक 39 हजार उम्मीदवारों हो चुके हैं शॉर्टलिस्ट आपको बता दें कि इस बड़ी भर्ती प्रक्रिया के तहत अब तक दो सिलेक्शन लिस्ट जारी की जा चुकी हैं। इन दोनों लिस्ट के आंकड़ों को मिलाकर देखा जाए, तो करीब 39,765 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जा चुका ...