नई दिल्ली, जून 25 -- India A vs Sri Lanka A Cricket Score, 1st Unofficial Test- इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए दो टेस्ट मैच की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 25 जून से गाले में खेला जा रहा है। इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए लाइव स्कोर नीचे देख सकते हैं। भारत ए के कप्तान ध्रुव जुरेल ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट पर 333 रन बना दिए हैं। साई सुदर्शन ने शतक, शेख रशीद और जुरैल ने फिफ्टी जड़ी है। साई सुदर्शन के शतक के दम पर भारत बड़े स्कोर की ओर कदम बढ़ा रहा है। हालांकि, वे आउट हो चुके हैं। आयुष पांडे 25 रन बनाकर आउट हुए और भारत को पहला झटका लगा। लंच के बाद तेजी से रन बनाने के चक्कर में देवदत्त पडिक्कल भी 7 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। इसके बा...