नई दिल्ली, जून 25 -- India A vs Sri Lanka A Live Cricket Score, 1st Unofficial Test- इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए दो टेस्ट मैच की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 25 जून से गाले में खेला जा रहा है। इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए लाइव स्कोर नीचे देखें। भारत ए के कप्तान ध्रुव जुरेल ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। साई सुदर्शन और आयुष पांडे ने भारत को सधी हुई शुरुआत दी है। 15वें ओवर में दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। साई सुदर्शन ने इस बीच 69 गेंदों पर फिफ्टी ठोकी। लंच से पहले आखिरी गेंद पर आयुष पांडे 25 रन बनाकर आउट हुए और भारत को पहला झटका लगा। लंच के बाद तेजी से रन बनाने के चक्कर में देवदत्त पडिक्कल भी 7 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए।IND A vs SL A LIVE Scorecard in Hindi INDA Live Score- 114/2 ट्रॉई स...