नई दिल्ली, जून 28 -- India A vs Sri Lanka A Live Cricket Score- इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए दो अनौपचारिक टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जा रहा है। भारत बनाम श्रीलंका लाइव स्कोर नीचे देखें। मैच के चौथे और आखिरी दिन टीम इंडिया ए ने अपनी दूसरी पारी भी घोषित कर श्रीलंका ए के सामने जीत के लिए 312 रनों का टारगेट रखा है। भारत ए ने अपनी दूसरी पारी 8 विकेट के नुकसान पर 189 रनों पर घोषित की। अब तकरीबन डेढ़ सेशन में भारत को यह मैच जीतने के लिए 10 विकेट गिराने होंगे। इनमें से दो विकेट चौथे दिन भारत ने गिरा दिए हैं, लेकिन बारिश के कारण खेल रुक गया है। देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतक जड़ा। मगर उनके आउट होने के बाद टीम के बाकी बल्लेबाजी तेजी से रन बनाने के चक्कर में जल्दी-जल्दी विकेट खोते रहे। भारत ने इससे पहले अपनी पहली पारी 452 रन पर घोषित...