नई दिल्ली, जून 27 -- India A vs Sri Lanka A Live Cricket Score- इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए पहला अनौपचारिक टेस्ट गाले में खेला जा रहा है। भारत ए बनाम श्रीलंका ए लाइव स्कोर नीचे देखें। तीसरे दिन की भारत को पहली और सबसे बड़ी सफलता नुवानीडू फर्नांडो के रूप में मिली। फर्नांडो शानदार बल्लेबाजी कर शतक की तरफ बढ़ रहे थे। 84 के निजी स्कोर पर यश ठाकुर ने उन्हें आउट कर श्रीलंका को तीसरा झटका दे दिया है। टीम इंडिया की नजरें मेजबानों को जल्द समेटने पर होगी। भारत के 452 रनों के सामने श्रीलंका का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 146 रन है। दूसरे दिन का अंत श्रीलंका ने 2 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाकर किया था। नुवानिदु फर्नांडो शानदार अर्धशतक जड़े थे, वहीं एशेन बंडारा उनका साथ दिया। श्रीलंका शुरुआती दो झटके जल्दी लग गए थे। अंशुल कंबोज ने निरोशन डिकवेला को 10 ...