नई दिल्ली, जून 27 -- India A vs Sri Lanka A Live Cricket Score- इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए पहला अनौपचारिक टेस्ट गाले में खेला जा रहा है। भारत ए बनाम श्रीलंका ए लाइव स्कोर नीचे देखें। भारत के 452 रनों के स्कोर के सामने श्रीलंका पहली पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 113 रन बोर्ड पर लगा चुका है। नुवानिदु फर्नांडो शानदार अर्धशतक जड़ चुके हैं, वहीं एशेन बंडारा उनका साथ दे रहे हैं। श्रीलंका शुरुआती दो झटके जल्दी लग गए थे। अंशुल कंबोज ने निरोशन डिकवेला को 10 के निजी स्कोर पर आउट किया, वहीं पवनथा वीरसिंघे (11) को यश ठाकुर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। भारत ने श्रीलंका के 2 विकेट 38 रनों पर ही गिरा दिए थे, मगर इसके बाद फर्नांडो और एशेन ने श्रीलंकाई पारी को संभाला। दोनों के बीच 75 रनों की साझेदारी हो चुकी है। यह भी पढ़ें- 51/4 था आयरलैंड, फिर कहां भारत...