नई दिल्ली, जून 26 -- India A vs Sri Lanka A Live Cricket Score- इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए दो मैच की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गाले में जारी है। भारत ए बनाम श्रीलंका ए लाइव स्कोर नीचे देखें। मैच के पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 333 रन बनाए। साई सुदर्शन ने पारी का आगाज करते हुए शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 19 चौकों की मदद से 132 रनों की शानदार पारी खेली। देवदत्त पडिक्कल (12) और रुतुराज गायकवाड़ (22) के फेल होने पर एक समय पर भारतीय पारी लड़खड़ाती हुई नजर आई थी। मगर फिर कप्तान ध्रुव जुरेल ने शेख रशीद के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाज फिफ्टी जड़ चुके हैं और पांचवें विकेट के लिए उनके बीच 116 रनों की पार्टरनशिप भी हो गई है। भारत की नजरें मैच के दूसरे दिन स्कोर को 500 के पार पहुंचाने पर होगी। ...