India A vs Sri Lanka A Live Cricket Score: तीसरे दिन का खेल शुरू; देवदत्त पडिक्कल का टूटा दिल, शतक से चूके
नई दिल्ली, जुलाई 4 -- India A vs Sri Lanka A Live Cricket Score- इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए दो मैच की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला गाले में जारी है। भारत ए बनाम श्रीलंका ए लाइव स्कोर नीचे देखें। तीसरे दिन की शुरुआत भारत के लिए निराशाजनक रही। शतक की दहलीज पर खड़े देवदत्त पडिक्कल का दिल टूट गया। वह तीसरे दिन एक भी रन ना बना सके और 6 रन से शतक से चूक गए। देवदत्त पडिक्कल 96 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब साई सुदर्शन का साथ देने रुतुराज गायकवाड़ आए हैं। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 247 रन है। श्रीलंका के 366 रनों के सामने भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छा दमखम दिखाया। अमन मोखाड़े (38) के जल्दी आउट होने के बाद साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभाला हुआ है। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 181 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.