नई दिल्ली, जून 9 -- India A vs Sri Lanka A Live Score: आज से श्रीलंका में ट्राई नेशन ए सीरीज का आगाज हो गया है। सीरीज में श्रीलंका और भारत के अलावा अफगानिस्तान की ए टीम हिस्सा ले रही है। मंगलवार को इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमें दांबुला के मैदान पर आमने-सामने हैं। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत की कमान तिलक वर्मा के पास है। श्रीलंका की बागडोर सहान अराचिगे के हाथों में हैं। हाल ही में भारत की सीनियर टीम में चुने जाने वाले वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें टिकी हैं। आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन के बाद 15 साल के सूर्यवंशी अब इंडिया ए के लिए जलवा बिखेरने की फिराक में होंगे। वह पहली बार इंडिया ए के लिए खेल रहे हैं।India A vs Sri Lanka A Live: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इंडिया ए की प्लेइंग...