नई दिल्ली, जून 9 -- India A vs Sri Lanka A Live Score: आज से श्रीलंका में ट्राई नेशन ए सीरीज का आगाज हो गया है। सीरीज में श्रीलंका और भारत के अलावा अफगानिस्तान की ए टीम हिस्सा ले रही है। मंगलवार को इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने दांबुला के मैदान पर श्रीलंका के सामने 278 रनों का लक्ष्य रखा है। श्रीलंका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छा आगाज किया। निरोशन डिकवेला और अविष्का फर्नांडो ने पहले विकेट के लिए 93 रनों की पार्टनरशिप की। निरोशन ने 45 गेंदों में 47 और अविष्का ने 59 गेंदों में 45 रन बटोरे। दोनों को आयुष बदोनी ने पवेलियन की राह दिखाई। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 277 रन जुटाए। भारत ए ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी लेकिन शुरुआत अच्छी नहीं रही। हाल ही में भारत की सीनियर टीम में चुने जाने वाले वैभव ...