नई दिल्ली, जून 11 -- India A vs Afghanistan A Live Score- इंडिया ए वर्सेस अफगानिस्तान ए ट्राई नेशन सीरीज का दूसरा मैच आज यानी गुरुवार, 11 जून को दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाना है। IND A vs AFG A लाइव मैच भारतीय समयानुसार 10 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले साढ़े 9 बजे मैदान पर उतरेंगे। टीम इंडिया ट्राई नेशन सीरीज का पहला मुकाबला मेजबान श्रीलंका के खिलाफ जीतकर यहां पहुंच रही है। रुतुराज गायकवाड़ के शतक के दम पर टीम इंडिया ने श्रीलंका को 8 रनों से हराया था। हालांकि स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी पहले मुकाबले में कुछ कमाल नहीं कर पाए थे, वह महज 14 के निजी स्कोर पर आउट हो गए थे। आज एक बार फिर हर किसी की नजरें उन पर होगी, पूरा भारत चाहेगा कि आज वह बड़ी पारी खेलें। IND A vs AFG A Live Cricke...