नई दिल्ली, जून 11 -- India A vs Afghanistan A Live Score- इंडिया ए वर्सेस अफगानिस्तान ए ट्राई नेशन सीरीज का दूसरा मैच आज यानी गुरुवार, 11 जून को दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। बारिश के कारण मैच को अब और भी छोटा करना पड़ा है। 38 ओवर ही अब अफगानिस्तान को बल्लेबाजी करनी है और रिवाइज्ड टारगेट 294 रन है। पहले अफगानिस्तान को 350 रन 49 ओवर में बनाने थे। बल्लेबाजों ने भारत के लिए अर्धशतक जड़ा, जबकि अफगानिस्तान के लिए 5 विकेट अब्दुल्लाह अहमदजई ने निकाले। इंडिया ए के लिए प्रभसिमरन ने 84 रन बनाए, जबकि 66-66 रनों की पारी कप्तान तिलक वर्मा और रुतुराज गायकवाड़ ने खेली। इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग करने को कहा था। वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने भारतीय पारी का आगाज धमाकेदार शुरुआत दी...