नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- मुख्य विपक्षी गठबंधन 'INDIA' की सदस्य पार्टी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) ने अपनी स्थिति साफ कर दी है। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि केंद्र के स्तर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों के बीच राष्ट्रीय स्तर पर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से 'इंडिया' गठबंधन बनाया गया था, लेकिन अलग-अलग राज्यों में राजनीतिक फैसले वहां की परिस्थितियों के अनुसार लिए जाएंगे। सीताराम येचुरी फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के बाहर अपनी बात रखते हुए पार्टी महासचिव एम ए बेबी ने केंद्र और राज्य के स्तर पर गठबंधन की बात पर अपनी स्थिति को साफ किया। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक ममता बनर्जी के भाजपा विरोधी सभी ताकतों से एकजुट होने की अपील करने से जुड़े ...