मुंबई, जुलाई 8 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा-एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने मंगलवार को उन अफवाहों को खारिज किया, जिनमें कहा जा रहा था कि उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल और भाजपा के राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े के बीच कोई समझौता होने जा रहा है। कहा जा रहा था कि इसके तहत राकांपा केंद्र के साथ-साथ महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी नीत गठबंधन को समर्थन देगी। सुले ने यहां पत्रकारों से कहा, 'मुझे पाटिल और तावड़े के बीच ऐसी किसी मुलाकात की कोई जानकारी नहीं है। मुझे भी इस बारे में सिर्फ मीडिया के लोगों से ही पता चला है। वैसे तावड़े और मेरी मुलाकात होती रहती है।' क्या NDA को समर्थन देंगे शरद पवार? यह पूछे जाने पर कि क्या शरद पवार की राजग को समर्थन देने या उसमें शामिल होने की कोई योजना है, उन्होंने कहा, ...