नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- विपक्षी दलों की ओर से 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित बड़ी रैली की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के शामिल होने को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस और अभिजीत दीपके के नेतृत्व वाली पार्टी के बीच संपर्क हुआ है। हालांकि, CJP ने अभी तक रैली में शामिल होने पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बेंगलुरु में एक सवाल के जवाब में कहा कि CJP रैली में शामिल नहीं होगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक, CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया पर INDIA गठबंधन की रैली के समर्थन में पोस्ट किए जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच संपर्क हुआ है। यह रैली मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और विशेष गहन पुनरीक...