नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' (INDIA) की विशाल महारैली से ठीक एक दिन पहले शनिवार (31 अक्टूबर) को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने नई दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। दीपके ने कथित 'वोट चोरी' और चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के अभियान का समर्थन किया, लेकिन साथ ही यह भी साफ कर दिया कि CJP रविवार को रामलीला मैदान में होने वाले राजनीतिक दलों के मुख्य मंच पर शामिल नहीं होगी और अपनी निष्पक्ष और स्वतंत्र पहचान बनाए रखेगी।'CJP एक स्वतंत्र प्लेटफॉर्म है, समर्थन जारी रहेगा' ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अभिजीत दीप...