नई दिल्ली।, अक्टूबर 1 -- ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग को लेकर हाल के दिनों में सामने आई एक मीडिया रिपोर्ट के बाद बुधवार को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की एक बैठक हुई। इसमें ममता बनर्जी और राहुल गांधी सहित कई विपक्षी दलों के नेताओं ने भाग लिया। एक बड़े आयताकार कमरे में बैठने की व्यवस्था की गई थी। टेबल के चारों ओर बैठने की जगह तय थी। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की बारी आई। इसके लिए पहले से ही टेबल पर नेम प्लेट लगाए गए थे। हालांकि, यहां सोनिया गांधी ने सभी को चौंका दिया। एनडीटीवी ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा है कि सोनिया गांधी यहां अचानक पहुंच गईं। किसी को भी उनके आने की उम्मीद नहीं थी। उनके आने से थोड़ी अफरातफरी मच गई। आम तौर पर कुछ नेता आगे की कतार में और कुछ पीछे बैठते हैं। सूत्रों ने बताया कि कम सांसद वाली पार्टियों के प्र...